सरयूपारीण विप्र संघ खारंग परिक्षेत्र की बैठक
में शोभायात्रा निर्णय पारित…. भगवान परशुराम प्राक्ट्योत्सव में निकलेगी शोभायात्रा..
बिलासपुर, मई, 02/ 2022
छत्तीसगढ़ी सरयू पारीण विप्र संघ खारंग परिक्षेत्र एवं विप्र संघ युवा परिषद की संयुक्त बैठक गत दिवस माँ महामाया धाम नगोई में सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला स्तर पर आयोजित भगवान परशुराम प्राक्ट्योत्सव के अवसर पर 4 तारीख बुधवार को शोभायात्रा में हर गांव से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि 3 तारीख को विप्रजन पारंपरिक पूजन दान आदि अपने अपने गृह में रहकर सम्पन्न करेंगे संध्या घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर आरती तथा दूसरे दिन शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व की भांति हटरी चौक जूना बिलासपुर में एकत्र होकर शोभा यात्रा का स्वागत कर सम्मिलित होंगे।अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल लालबहादुर शास्त्री शाला प्रांगण में रखेंगे। उल्लेखनीय है कि भगवान परशुराम प्राक्ट्योत्सव शोभायात्रा 4 तारीख को शाम 4:30 बजे से शीतला मंदिर दयालबंद से प्रारंभ होगी छत्तीसगढी सरयूपारीण विप्रसंघ के द्वारा हटरी चौक जूना बिलासपुर के पास शोभायात्रा का पारंपरिक स्वागत किया जायेगा और आगे शोभायात्रा में शामिल होंगे।

इस हेतु युवा परिषद के द्वारा अलग अलग गाँवों में सम्पर्क किया जा रहा है सभी अंचल के ब्राम्हण समाज से अधिक संख्या में सपरिवार हटरी चौक पर शाम 5 बजे के पूर्व अनिवार्य रुप से उपस्थिति का आग्रह किया गया है बैठक में जगदीश गुरूद्वान प्रदीप शास्त्री,विरेन्द्र गौरहा,राकेश गौरहा रुपेश शास्त्री,सीताकांत जोशी,प्रणव शर्मा,परमेश्वर तिवारी, युवा परिषद अध्यक्ष अंकित गौरहा सहित ग्राम पौंसरा, सेमरताल, बैमा, जलसो,सेलर,डगनिया नगोई, बिरकोना, कोनी,उरतुम,गतौरी,सेमरा,खैरा सहित विभिन्न गाँवों के विप्रजन मौजूद रहे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
