दीप प्रज्वलन के साथ बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 का उद्घाटन…
बिलासपुर, मई, 19/2022
19 मई, गुरुवार को एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इस अवसर पर सुश्री गरिमा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थी । बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओ ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। एसवीडी रवि कुमार, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी बालिकाओं का स्वागत करते हुए बालिका सशक्तीकरण मिशन का परिचय दिया। कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सीपीजी-2 ने सभी को बालिका सशक्तिकरण अभियान से जुड़ने के लिए ढेर सारी बधाइयाँ दी।

घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत), ने प्रतिभागी बालिकाओ को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनके अभिभावकों को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की।
सुश्री गरिमा दिवेदी ने बालिका सशक्तिकरण अभियान के रूप मे मिल रहे इस अवसर के महत्व के बारे मे बताते हुए सभी बालिकाओं को पूरी मेहनत के साथ इस अवसर का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने एनटीपीसी के इस अभियान की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं कि यह कार्यक्रम बालिकाओं के व्यक्तित्व के विकास की दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा ।

इस दौरान रमानाथ पुजारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अन्य सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, श्रीमती सरोज प्रजापति, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, श्रीमती अनीता सिंह, उपाध्यक्षा संगवारी महिला समिति, समिति के अन्य पदाधिकारीगण, यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधि, प्रतिभागी बालिकाएँ, एवं प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। अंत मे बालिका सशक्तिकरण अभियान से जुड़े सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
