पोड़गांव में टोंगराज बाबा के मंदिर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पित… अंतागढ़ परगना के आये सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना…
रायपुर, जून, 05/2022
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को स्थानीय जनता को लोकार्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव गांव में राज्य की सरहद पर रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था।

मंदिर के लोकार्पण पर मां दंतेश्वरी के अंगरक्षक माने जाने वाले देवताओं को भी टोंगराज बाबा के मंदिर में लाया गया था, इसमें क्षेत्र के प्रमुख देव माने जाने वाले कोसर्रा डोकरा बाबा एवं अन्य रक्षक अंतागढ़ की देवता देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की और ग्राम की रक्षा की कामना देवी देवताओं से की. इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने कदंब के पौधे का रोपण भी किया।
अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देवगुड़ी के दर्शन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा के लिए 1.73 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 28 देवगुडियों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें उन्होंने 1.62 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 26 ग्रामों की देवगुडियों का भूमिपूजन तथा 5.5-5.5 लाख रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण किये गए ग्राम कामता एवं पानावार की देवगुडियों का लोकार्पण किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
