15 अगस्त से पहले ही जिला कोर्ट में मना आजादी का जश्न…महापौर रामशरण यादव के हाथों से तिरंगा मिलते ही वकील करते रहे नारेबाजी… वंदे मातरम, भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस जिंदाबाद की रही गूंज…
बिलासपुर/ अगस्त, 13/2022
दिन शुक्रवार। दिनांक 12 अगस्त। समय दोपहर 2 से 4 बजे तक। स्थान जिला कोर्ट परिसर। न कोई तामझाम और न ही कोई समारोह का आयोजन, पर नजारा ऐसा कि मानो आज ही के दिन देश आजाद हुआ हो। पूरे जज्बे के साथ वकील लगातार नारे लगाते रहे। पूरा कोर्ट परिसर वंदे मातरम, भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस जिंदाबाद के नारे से करीब दो घंटे तक गूंजता रहा। आजादी के प्रति वकीलों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अवसर था ‘हर घर तिरंगा, हमर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा वितरण का। मेयर रामशरण यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला व पार्षद सांई भास्कर यहां नगर पालिक निगम की ओर से बनवाए गए तिरंगे का वितरण करने पहुंचे थ्ो। उन्होंने करीब दो घंटे तक पूरे कोर्ट परिसर में घूम-घूमकर तिरंगे का वितरण किया। इस दौरान हर कोर्ट परिसर के हर कार्यालय में आजादी का जश्न मनता रहा।

3० हजार से अधिक तिरंगे का वितरण: मेयर…
मेयर यादव ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा, हमर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर निगम के हर जोन में तिरंगा रखे गए हैं। हर पार्षद को 1००-1०० तिरंगा उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि इच्छुक नागरिक जोन ऑफिस या अपने पार्षद से संपर्क कर तिरंगा ले सके। इस तरह से अब तक निगम की ओर से 3० हजार से अधिक तिरंगे का वितरण किया जा चुका है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति16/07/2026राम के नाम पर चंदा, चढ़ावे पर कथित घोटाला: कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना,, पूछा— इस्तीफे हुए तो जिम्मेदार कौन ?… सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग…
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
