सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकरणी की बैठक में शामिल हुए विधायक शैलेष पांडे.. केंद्र की गलत नीति से दुःखी कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन… लगातार बारीश से अरपा नदी का बढ़ा जलस्तर… विधायक शनिचरी पहुंच लोगो की सुनी समस्याएं किया सतर्क…
बिलासपुर, अगस्त, 14/2022

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बिलासपुर के तोरवा सिंधु भवन में आयोजित की गई जिसमें पूरे देश से डाक विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बिलासपुर पहुंचे है कार्यक्रम में विधायक शैलेष पांडे भी शामिल हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण डाक विभाग के सभी कर्मचारी दुखी है। अधिकारियों ने मंच पर विधायक को ज्ञापन सौंप कर अपनी विभिन्न माँगे रखी है। कार्यक्रम में में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्तिथ थे।

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त… अरपा नदी भी उफान पर… विधायक शैलेष पांडे पहुंचे शनिचरी… लोगो को किया सतर्क समस्याएं भी सुनी…
सावन के आख़िरी दिन से बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को भी दोपहर 12 बजे तक तेज मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश की वजह से हर तरफ पानी-पानी ही नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण अरपा नदी और शहर और आसपास के क्षेत्रो के नाले उफान में है उनका जलस्तर बढ़ गया है।

तेज बारिश की वजह से शहर के शनिचरी रपटा पुल के पास भी पानी का स्तर बढ़ गया है अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो रात तक पुल के डूबने की संभावना है। बारिश को देखते हुए विधायक शैलेष पांडे रविवार को शनिचरी रपटा पुल के आस पास के रहने वाले लोगो से मिलने पहुंचे उन्होंने लोगों से मुलाकात की तथा उन लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए । शैलेष पांडे ने आज बिलासपुर में अत्यधिक वर्षा होने के कारण अरपा नदी में पानी का बहाव और रपटा के पास नागरिकों से जाकर मुलाक़ात की और उनकी समस्याए सुनी।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
