नाबालिग युवती को बहला फुसला कर अपहरण करने वाला युवक मथुरा से गिरफ्तार…
बिलासपुर, अगस्त, 23/2022
मथुरा का रहने वाले एक युवक ने बिलासपुर की एक नाबालिग युवती को सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर उस से जानपहचान बढ़ाई फिर उसको प्यार के झांसे में लेकर शादी का प्रलोभन देकर उसको बहला फुसला कर उसको भगा ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इसमें सायबर सेल की मदद ले कर युवक का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे मथुरा से नाबालिग को सही सलामत बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में कोतवाली टीआई भारती मरकाम ने बताया कि 17 अगस्त को प्रार्थिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला ले गया है शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर परिजनो के साथ मथुरा रवाना किया गया। अपहृत नाबालिक बालिका को आरोपी अजय कुमार पिता दिलीप कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माट पुरानी बस्ती जिला मथुरा (उ.प्र.) के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अपहृत बालिका को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भारती मरकाम, सउनि सुरेंद्र कुमार तिवारी, सउनि मानिक लाल लहरे, आर. अविनास बक्स, म.आर. प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
