• Mon. Oct 26th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सांसद अरुण साव खुद ढोंग का चोला पहन घूम रहे, उन्हें आधुनिक भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत – अटल श्रीवास्तव

कांग्रेस ने कहा कि सांसद अरुण साव खुद ढोंग का चोला पहनकर घूम रहे है और जनता को असली -नकली गांधी कहकर जनता को अपनी पार्टी के अनुरूप भ्रम फैला रहे है।

बिलासपुर // छग कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा भाजपा पूरे देश-प्रदेश में गांधी संकल्प यात्रा के नाम पर अपने आपको देशभक्त पार्टी सिद्ध करने में लगी है और उनके नेता चरित्र अनुरूप अफवाह फैला रहे है ।श्रीवास्तव ने कहना है कि गांधी और कांग्रेस एक-दूसरे के पर्याय है,गांधी जी 1915 से 1948 तक कांग्रेस के साथ रहे जब तक अंग्रेज समर्थक लोग उनकी हत्या नही कर दिए,भाजपा को गांधी जी को समझने में सदियों लग जाएंगे फिर भी वो लोग नही समझ सकते क्योंकि गांधी दर्शन ,विचारधारा में गोडसे और वीर सावरकर विचारधारा की कही जगह नही है।

अटल श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर सांसद अरुण साव को आधुनिक भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है क्योंकि महात्मा गांधी और गांधी परिवार में न परिवारिक,न सामाजिक और न ही उपनाम सम्बंधित कोई सम्बन्ध नही है ,गांधी उपनाम फिरोज गांधी के उपनाम से है ,जबकि गांधी गन्ध बेचने के कारण पड़ा है।

गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी तब भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन के लोग कहाँ थे ?गांधी जी के 1942 भारत छोड़ो आंदोलन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और वीर सावरकर की भूमिका क्या थी ? वे सेनानियो के साथ थे कि अंग्रेजो के साथ इन बातों को अरुण साव को जनता को बताना चाहिए । गोडसे ने गांधी जी पर कितने बार हत्या की प्रयास किया ,वीर सावरकर की भूमिका गांधी हत्या में कितनी थी ? इन बातों की जिक्र भाजपा के नेताओ को संकल्प यात्रा में करनी चाहिए पर हिम्मत नही है । महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार गांधी जी के विचारों में चलकर षड्यंत्रकारी सावरकर को भारत रत्न देने के लिए विचार कर रही है ।
कांग्रेस ने गांधी जी के सिद्धान्तों, बताये पथ में चलकर भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में जहां विश्व पटल पर स्थापित किया वहीं गरीब, आदिवासी,अनुसूचित जाति ,महिला,युवाओ, सहित सभी वर्गों के लिए काम किया है। गांधी ने सर्वहारा समाज के उत्थान की बात की है न कि उद्योपतियों की ,जो भाजपा पिछले 5 वर्षो से कर रही है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed