पुलिस ने युवक को कहा हैप्पी बर्थडे फिर थाने लाकर कर दी कार्रवाई… आईजी, एसएसपी के फरमान का असर…सड़क पर केक काटना युवक को पड़ा महंगा…
सड़क पर केक काटने वाले युवक पर मामला दर्ज.. पेट्रोलिंग के दौरान धान मंडी रोड पर युवक को बाईक अड़ाकर कर केक काटने का प्रयास करते पकड़ा गया… आरोपी युवक गिरफ्तार तथा बाइक भी जप्त… सड़को पर केक काटने वालों के खिलाफ लगातार होगी कार्रवाई…
बिलासपुर, अक्टूबर, 28/2022
आईजी रतनलाल डांगी और एसएसपी पारुल माथुर द्वारा सड़को पर केक कटने वालो के खिलाफ कार्यवाई करने के निर्देश सभी थानेदारों को दिया गया है।
इस पर थाना तोरवा में सड़क को बाधित कर केक काटने वाले युवक आयुष यादव पिता रामनाथ यादव निवासी शंकर नगर तोरवा के खिलाफ़ धारा 283 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी युवक द्वारा धान मंडी रोड में अपने जन्मदिन पर 2/3 दोस्तों को बुलाकर खुद की स्कूटी को रास्ते में बेतरतीब ढंग से खड़ी कर आवागमन को अवरुद्ध कर केक काटने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम वहां से गुजरी तो युवक भागने लगे मौके पर लोक मार्ग को अवरुद्ध कर अन्य व्यक्तियों के आवागमन में बाधा एवं संकट उत्पन्न कर जन्मदिन मना रहे युवक आयुष यादव को पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर बाइक भी जप्त की गई तथा युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। थाना तोरवा द्वारा आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाती रहेगी

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
