नौकरी का झांसा… 70 लाख की ठगी… हरिद्वार में छुपा बैठा था ठग थानेश्वर प्रसाद… पुलिस ने किया गिरफ्तार…
बिलासपुर, नवंबर, 10/2022
सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 70 लाख रुपयों को ठगी कर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। यह आरोपी हरिद्वार में छुपा हुआ था। पुलिस आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दो दिन के रिमांड में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया पल्लवी पांडा पिता हेंमत कुमार पांडा उम्र 28 साल निवासी तेन्तुलिंगा थाना बइसिंगा, जिला मयुरगंज (उड़ीसा) ने स्वयं थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2016 मे जब वो चौकेस होम्योपैथिक कालेज मे बी.एच.एम.एस. की पढाई कर रही थी इस दौरान जगमल चौक मे रहती थी। उसी दौरान गणेश नगर नेहरू चौक स्थित “शंकर रेकी सेंटर” मे आना जाना था। जिसके संस्थापक थानेश्वर प्रसाद शर्मा से जान पहचान होने पर सेंटर में रेकी विद्या सिखने लगी। इस दौरान आरोपी ने स्वास्थय विभाग मे मेडिकल आफिसर के पद पर नौकरी दिलावाने का प्रलोभन देने लगा। उनकी बातो मे विश्वास कर नौकरी लगाने के लिए 9 लाख 5 हजार दिए। आरोपी ने प्रार्थी के पिताजी को चीफ मेडिकल आफिसर के पद पर और प्रार्थियां को मेडिकल आफिसर के पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया। प्रार्थिया तथा उसके पिताजी से दस्तावेज लिए और जल्दी नियुक्ति हो जाने का भरोसा देकर अलग-अलग किस्तो मे अलग-अलग बैको से RTGS/NEFT ट्रांसफर कराकर 9 लाख 5 हजार रूपय लिए। इसी प्रकार अशोक कुमार पांडे निवासी जबड़ापारा बिलासपुर से एसीबी में नौकरी लगवाने के नाम पर 15,00,000 रुपए तथा 15 से 20 अन्य लोगों से करीब 70,00,000 रुपय लिए। आरोपी सभी से पैसे लेने के बाद फरार हो गया। इसके बाद सभी उसके घर और रेकी सेंटर का चक्कर काटने लगे। इधर आरोपी भागकर हरिद्वार के शांतिकुंज आश्रम में छिप गया था। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई आरोपी को हरिद्वार से बिलासपुर लेकर आई। आज 10/11/2022 को न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपी को पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में और भी पूछताछ किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
