33 लाख रुपए से होंगे 2 वार्डो में होंगे विकास कार्य… मेयर रामशरण व सभापति नजीरुद्दीन ने किया भूमिपूजन…
बिलासपुर, नवंबर, 18/2022
नगर निगम के दो वार्डों में करीब 33 लाख रुपए से कई विकास कार्य होंगे। मेयर रामशरण यादव, विधायक रजनीश सिंह व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने निगम के अफसरों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड क्रमांक 53 स्थित एक जर्जर सड़क से लोग परेशान हैं। बरसात में कीचड़ के बीच चलना पड़ता है, जबकि गर्मी में धूल का गुबार उड़ते रहता है। नाली नहीं होने के कारण बीच मार्ग में पानी बहते रहता है। इसी तरह से स्नानागार नहीं होने के कारण खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। वार्ड में शोक कार्यक्रम करने के लिए भवन का अभाव है। वार्डवासियों की इन समस्याओं से पार्षद रुपाली गुप्ता ने मेयर श्री यादव को अवगत कराया, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने वार्ड में सीसी रोड, नाली, स्नानागार व मुंडन संस्कार भवन के लिए करीब 23 लाख रुपए निगम से स्वीकृत कराए हैं। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 56 में श्याम लाल साहू के घर से बीएल पाटनवार के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 1० लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, अजय यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामआश्रय कश्यप, पूर्व पार्षद डॉ. संजय जायसवाल, भागीरथी यादव, संतोष यादव, संतोष साहू, समारु साहू, पुरुषोत्तम पटेल, जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, ईई कांति अशोक कुमार, सहायक अभियंता शालिनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
