मेमन जमात के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भाभा…. अब विरोध शुरू… दूसरे पक्ष ने कहा जायेंगे कोर्ट…
बिलासपुर, दिसंबर, 23/2022
बिलासपुर में रविवार को मेमन जमात का चुनाव किया गया जिसमे अध्यक्ष जहांगीर भाभा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ ही उपाध्यक्ष इमरान पारखाना, सचिव अशरफ आरबी, सह सचिव शब्बीर दरिया कोषाध्यक्ष हाजी सरफराज रिजवी और कार्यकारिणी के दो सदस्य आदमी अशरफी व आसिफ मेमन को चुना गया है। चुनाव को लेकर अब विरोध शुरू होने लगा है, समाज के ही लोग इस चुनाव को नियम विरुद्ध बता रहे है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कोर्ट जाने की बात कर रहे है।
मेमन जमात के चुनाव निर्विरोध होने की बात कही जा रही है लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है समाज के ही शब्बीर बुखारी ने चुनाव को लेकर अपना विरोध जताया है उन्होंने कहा हैं की चुनाव गलत तरीके से किया गया है नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। इसका वे विरोध करते हैं और चुनाव के खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
