प्रधान संपादक अनिल मिश्रा रेडक्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर उप समिति में हुए नामांकित…
रायपुर, मार्च, 20/2023
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रांच जनरल सेक्रेटरी डॉ. रूपल पुरोहित ने राजभवन के अनुमोदन पर पत्रकार अनिल मिश्रा को रेड क्रॉस ब्लड सेंटर उप समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामांकित किया है। रेड क्रॉस सोसाइटी की स्टेट जनरल सेक्रेट्री द्वारा अनिल मिश्रा को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा दिए गए अनुमोदन से रेडक्रास की विधिवत सदस्यता ग्रहण करने उपरांत आपको रेडक्रॉस ब्लड सेंटर उप समिति रायपुर में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामांकित किया जाता है।पंडित अनिल मिश्रा ने आज दोपहर को रेडक्रॉस के कलेक्ट्रेट कार्यालय में जाकर विधिवत सदस्यता भी आज ग्रहण कर ली है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार अनिल मिश्रा सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर काफी लंबे समय से जनसेवा का कार्य करते आ रहे है। वे वर्तमान में दैनिक छत्तीसगढ़ उजाला अखबार के प्रधान सम्पादक हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी में नामांकन पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने अनिल मिश्रा को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनकी सक्रिय सहभागिता से रेडक्रास के कार्यों को और गति मिलेगी तथा आम जन को उनकी सेवा का लाभ मिलेगा। अनिल मिश्रा ने राज्यपाल के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा है कि वे पूरे समर्पण के साथ मानवता की सेवा में तत्पर रहकर दायित्व निर्वहन करेंगे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
