छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 पारित करने पर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री का जताया आभार…
अतिरिक्त भूखंड आवंटन का वायदा दिलाया याद, मिला उचित आश्वासन …
बिलासपुर, मार्च, 19/2023
रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव और बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली ने पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संग मुलाकात की और छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप के अनुमोदन किए जाने पर गुलदस्ता भेंट कर हृदय से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्री अली ने उन्हें बताया कि आपके इस कदम से प्रदेश भर के पत्रकारों में जबरदस्त खुशी की लहर है। खुश मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई दी। इरशाद अली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान किया है। मीडिया कर्मी एक लंबे वक्त से इस कानून की मांग कर रहे थे। अक्सर अपने कार्य क्षेत्र में मीडिया कर्मियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उम्मीद जताई गई कि मौजूदा सरकार द्वारा तैयार किया गया मसौदा पत्रकारों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को जल्द ही यह विधेयक पारित होने का भरोसा दिलाया।
मीडिया कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर करते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्मरण कराया कि बिलासपुर के पत्रकारों के आवास हेतु रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने की पुरानी मांग अब भी लंबित है। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदाशयता दिखाते हुए जल्द ही इस पर भी सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया, जिससे पत्रकारों के चेहरे खिल गए।

जन सरोकार के मुद्दों को उठाने के लिए हर प्रकार का जोखिम वहन करते हुए दिन रात एक करने वाले पत्रकारों के सर पर छत हो, इसके लिए प्रतिबद्ध बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही पत्रकारों के लिए रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपलब्ध 5 एकड़ अतिरिक्त भूमि जल्द ही समिति को मिल जाएगी जिससे अधिकांश पत्रकार साथियों की आवश्यकता की पूर्ति संभव होगी। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव और बिलासपुर गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के साथ वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मिश्रा,श्याम पाठक,लोकेश वाघमारे,सत्येंद्र वर्मा,आलोक अग्रवाल,पंकज गुप्ते,शाहिद अली,जितेंद्र थवाईत,रौशन सिंह,प्रशांत सिंह,सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
