बुलेट वालो की शामत… पुलिस के सरप्राइस चेकिंग में मिली तेज आवाज मोडिफाईड सायलेंसर वाली बाइक… 81 का कटा चालान…
बिलासपुर, अप्रैल, 042023
शहर में सोमवार की शाम पुलिस ने सभी मुख्य मार्गो में सरप्राइस चेकिंग अभियान चलाया जिसमे बुलेट बाइक में मोडिफिकेशन कर तेज आवाज वाले सायलेंसर लगाने वालों पर कार्यवाई की गयी। चेकिंग में 138 संदिग्ध बुलेट वाहन को पकड़ा गया।
जिसमे बुलेट मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों में इस अभियान के तहत चेकिंग किया गया। यातायात पुलिस बिलासपुर एवं शहरी थाना की संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल, एएसपी यातायात रोहित बघेल, सीएसपी सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार, डीएसपी यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
