छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन… … IAS समेत विधायको के यहाँ कार्यवाई… 51.40 करोड़ की संपत्ति जप्त…
बिलासपुर, मई, 09/2023
छत्तीसगढ़ में ईडी ने अपनी कार्यवाई का बड़ा खुलासा किया यहाँ मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से कोयला, शराब, मनी लांड्रिंग, लैंड घोटाले को लेकर लगातार कार्यवाई चल रही है जिसमे प्रमुख रूप से IAS अधिकारी, शराब और कोयला कारोबारी, विधायकों से लंबे समय से पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में ईडी ने कार्यवाई करते हुए IAS रानू साहू, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, की 51.40 करोड़ की संपत्ति जप्त कर बड़ी कार्यवाई की है।

आपको बतादे की ईडी ने इसके पहले भी नगदी, जेवर प्रॉपर्टी जप्त की थी अब तक टोटल 221 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। ईडी ने जो अभी कार्यवाई की है उसमें महंगी लग्जरी गाड़ियां, 90 अचल संपत्ति, जेवरात और नगदी शामिल है। जानकारी दे दे कि कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग, अवैध वसूली मामले में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी जेल में है पिछले काफी वक्त से विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय और IAS रानू साहू से पूछताछ चल रही थी। ईडी की तरफ से यह माना जा रहा है कि खैरागढ़ में हुए चुनाव में जो पैसे खर्च हुए है वो कोयले लेवी के 25 रुपये टन से जो वसूली हुई है उसके पैसे है। दोनों विधायको से पूछताछ इसी मामले में हुई थी।
मंगलवार को भी ईडी ने मारे छापे…
मंगलवार को ईडी ने फिर से छापे मार कार्यवाई की है। यह छापा रवि बजाज, सुमित मालू, और भिलाई के रहने वाले अरविंद सिंह शामिल के यहां पड़ा है। सभी के यहां ईडी की जांच चल रहीं है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
