रेप पीड़िता की एसपी से गुहार… कहा समझौता नही किया तो माँ को झूठे केस में फंसा भेजा जेल… आरोपी को बचाने की साजिश… पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप…
बिलासपुर, मई, 20/2023
बिलासपुर जिले के रतनपुर की एक रेप पीड़िता न्याय की आस में दर दर भटक रही है। आईजी और एसपी से अपनी माँ के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए शनिवार को एसपी संतोष सिंह से मिलकर आवेदन दिया है। जिसमे पीड़िता ने रतनपुर के एक पार्षद और उसके रिश्तेदारों पर रतनपुर पुलिस के साथ सांठ गांठ कर उसकी मां को झूठे पाक्सो मामले में फंसा कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ रेप हुआ था जिसकी एफआईआर उसने रतनपुर थाने में की थी पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पार्षद के भतीजे आरोपी आफताब मोहम्मद को जेल भेज दिया वो अभी भी जेल में है। उसके परिवार के लोग मुझे और मेरी माँ पर समझौता करने का दबाव बना रहे है मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देते है। समझौता नही करने के कारण मेरी माँ को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिए है। पुलिस ने बिना जांच किये FIR दर्ज कर उनकी मां को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने कहा सूक्ष्मता से होगी जांच…
एसपी संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि रतनपुर में एक नाबालिग बच्चे की मां ने शिकायत कि थी कि उसके बच्चे के साथ यौन हिंसा हुई है। जिस पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला के परिवार वालो ने इस मामले में सूक्ष्मता से जांच की मांग कि है और जो भी आरोप लग रहे है उसकी भी निष्पक्ष जांच की जाएगी। चूंकि मामला मामला नाबालिग के यौन शोषण से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्रकरण के हर एक बिंदुओ पर जांच की जाएगी।
इधर रतनपुर पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोप लगाने वाले बच्चे का वीडियो एविडेंस रिकॉर्ड किया और उसी के आधार पर उन्होंने यह कार्यवाही की है। थाना प्रभारी कृष्णकांत ने शिकायत पर अपराध क्रमांक 352/2023 धारा 377, 506 भादवि , 4,12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ और विवेचना दौरान तथ्यों की प्रथमतया जांच कर महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, प्रकरण में जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
