निजात अभियान के तहत नशे में लिप्त लोगो का कोतवाली थाने में हुआ काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण….
बिलासपुर, मई, 21/2023
जिल में एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। लगभग सभी थाना क्षेत्रों में अवैध नशे पर कार्यवाई की जा रही है चौक चौराहों पर चेकिंग कर नशे में गाड़ी चलाने वालों पर चालानी कार्यवाई कर उन्हें समझाइस भी दी जा रही है। इसके अलावा नशे की गिरफ्त में आये लोगो को काउंसलिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी बिलासपुर के कोतवाली थाना में सीएसपी पूजा कुमार और थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के द्वारा नशे में लिप्त 29 लोगो का काउंसलिंग कर डॉ. आशुतोष तिवारी द्वारा सभी का स्वास्थ परीक्षण किया गया नशे से निजात पाने के लिए नशे में लिप्त लोगो द्वारा डॉक्टर कोे अपनी अपनी समस्यो से अवगत कराया, जिसमें नशा नही करने पर हाथ पैर में कंपन्न होना, सांस लेने में समस्या होना, घबराहट होना, डर लगना, नींद नही आना आदि समस्याओ से अवगत कराया गया। डॉक्टर द्वारा सभी लोगो की समस्याओ को बारी बारी से सुना गया एवं सभी का निराकरण बताया गया। नशे में लिप्त लोगो द्वारा नशे से निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। डॉक्टर आशुतोष तिवारी द्वारा मनोरोग चिकित्सालय सेंदरी में निःशुल्क ईलाज की सुविधा की जानकारी दी गई तथा अत्यधिक नशे में लिप्त लोगो को अस्पताल में भर्ती होकर ईलाज कराने की सलाह दी गई।

एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे व्यक्ति जो नशे से निजात पाने, अपना ईलाज कराने में असमर्थ है उन्हे बिलासपुर पुलिस द्वारा सुविधा उपलब्ध कराकर मनोरोग चिकित्सा केन्द्र सेंदरी में निःशुल्क ईलाज कराया जाएगा जहां नशे में लिप्त रोगी का पूर्ण स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जावेगी, आवश्यकता पडने पर अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज कराया जाएगा। सभी थाना क्षेत्रो में नशे में लिप्त व्यक्तियो के लिए काउंसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण लगातार जारी रहेगा। काउंसलिंग मेे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, डॉक्टर आशुतोष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दुबे, श्रृष्टि दुबे द्वारा उपस्थित लोगो को आत्मविश्वास बढाने एवं नशे से निजात दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
