गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है भूपेश सरकार ने: अमर अग्रवाल…
पूर्व मंत्री ने किया गौठानो का निरीक्षण…
बिलासपुर, मई, 22/2023
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा गौठानो की हकीकत को उजागर करने हेतु “चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान” चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम चोरहा देवरी एवं ग्राम अकलतरी के गौठानो का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गौठानो में भारी मात्रा में अव्यवस्था पाई गई गौठानो में ना ही कोई गाय थी और ना ही कोई चारा मिला इसके साथ ही ,ना ही बाउंड्री वाल की कोई उचित व्यवस्था थी ।

गौठानो को भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया है भूपेश सरकार ने…
निरीक्षण के पाश्चात पत्रकारों से चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है गौ माता के नाम पर राज्य में खुलेआम हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर रखा है।गौठानो में ना ही गौ माता है और ना ही उनके चारे की कोई व्यवस्था नहीं है बाउंड्री वाल है भी की नहीं पता नहीं चल पा रहा। आज के निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित भाजप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
