शहीद नंदकुमार फ़ाउंडेशन द्वारा वृहद् स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन…
बिलासपुर, मई, 22/2023
शहीद नंदकुमार फ़ाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस एवं झींरम घाटी नक्सल हमले में शहीद हुए नंदकुमार पटेल एवं अन्य नेताओ की १०वी पुण्यतिथि पर सूर्यवंशी समाज भवन जूना बिलासपुर में वृहद् स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया !
पूर्व बीडीए अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल टाह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, श्रीमती रितु शैलेश पांडेय, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष(ग्रामीण) विजय केशरवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी विवेक बाजपाई,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बतरा, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राजगीर ने शहीद नेताओं को पुष्पांजलि देकर शिविर को विधिवत प्रारंभ किया !

नगर निगम के एल्डरमैन एवं फ़ाउंडेशन के सदस्य अखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जाँच शिविर में शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक कोशले ,छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.अभय कुमार,डॉ.रामकृष्ण कश्यप,,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीष मिश्रा,तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ.नरेंद्र देवाँगन द्वारा 208 नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, उपचार एवं परामर्श किया गया ! सभी रोगियों को परामर्श एवं उपचार के साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया ! नंदकुमार फ़ाउंडेशन वर्षों से ऐसे जन-उपयोगी कार्य करते आ रहा है ! कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए,पूर्व पार्षद आदेश पांडे,कांग्रेस नेता संजय यादव,अधिवक्ता अनुराग पांडे,राजेंद्र लंजेवार, मूलचंद प्रजापति,मोंटी सोनी,आलोक वर्मा,अजीत भोई, मनीष देवाँगन, अनिकेत सिंह,शुभम सोनी, कुशल मेंढ़े,हरीश दनके आदि उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
