बिलासपुर, मई, 07/2026
भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर इकाई ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में मंडल संगठन प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर दक्षिण मंडल में मनीष अग्रवाल को मंडल संगठन सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महेश चंद्रिकापुरे को मंडल संगठन प्रभारी बनाया गया है। पार्टी संगठन ने इसे आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
घोषित सूची में बिलासपुर, बिल्हा तथा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
जारी सूची

Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
