बिलासपुर, 05/2026
बंगाल की जीत पर बिलासपुर में जश्न: भाजपाइयों ने मनाई खुशी, आतिशबाजी और ‘झालमुरी’ के साथ उत्सव…
बिलासपुर। पश्चिम बंगाल सहित असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। रेलवे मंडल क्षेत्र के विद्या विनोबा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं, बंगाली समाज के लोगों, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए वहां के मेहनती और निडर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया और पार्टी का परचम लहराया।

गायत्री मंदिर, विनोबा विद्यानगर मुख्य मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में जोरदार आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण हुआ। विशेष रूप से ‘झालमुरी’ बनाकर लोगों में बांटी गई, जो चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुरी खाने की घटना से प्रेरित थी और पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही।
कार्यक्रम में किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, गणेश मोदी, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, सी. गोलदार, जीवन घोष, मंटू वर्मा, लीना बनर्जी, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड, राजेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, प्रणव, राधा मित्रा, पाखी मित्रा, राजा दत्त राय चौधरी, तृप्ति राज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा तथा लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस जीत को लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया।
Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
