पुराना बस स्टैंड के जलभराव से मिलेगी स्थाई मुक्ति, बनेगा बड़ा नाला… यातायात सुगम बनाने परिवतिर्त किया गया मार्ग…
बिलासपुर, मई, 24/2023
एक लंबे अरसे से पुराना बस स्टैंड के लोग जलभराव की बड़ी समस्या से जूझते आ रहे हैं, नगर निगम इस संबंध में गंभीरता दिखाते हुए एक विशाल नाले का निर्माण करने जा रही है। यह नाला सी0एम0डी0चौक की ओर से आकर पुरना बस स्टैंड होते हुए आगे जवाली नाला में जोड़ा जाएगा। नाला का आकार काफी वृहद होगा, इसलिए पुराना बस स्टैंड में श्याम प्रसाद मुखर्जी चौक से अग्रसेन चौक की ओर आने वाली एक तरफ की सड़क कुछ दिनों के लिए स्थाई रूप से बंद रहेगी। जिसके कारण रास्ता बदला गया है।
परिवतिर्त मार्ग…
01- रविंद्र नाथ टैगोर चौक की ओर से पुराना बस स्टैंड की ओर आने वाले यातायात को डायवर्टेड किया जाएगा, जो सीधे तारबाहर चौक होते हुए, सीएमडी चौक,अग्रसेन चौक की ओर जाएंगे।
02-इसी प्रकार सीएमडी चौक से होकर पुराना बस स्टैंड आने वाला वाहन सीधे तारबहार, टैगोर चौक होकर जाएगा।
आम जनता से अपील है कि इस विशाल नाला निर्माण कार्य के समय यातायात के परिवर्तित मार्ग उपयोग करे। जिससे आवागमन में परेशानी ना हो।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
