निजात अभियान : सरकंडा थाना क्षेत्र में नशा सेवन करने वालो की कराई गई काउंसलिंग… डाक्टरों ने बताया स्वयं को बचाने के उपाए… नशे के विरूद्ध लिया संकल्प…
बिलासपुर, मई, 24/2023
निजात अभियान के तहत् थाना सरकण्डा परिसर में नशे सेवन करने वाले लोगो की कांउसलिंग कराई गई जिसमे मार्क हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा नशा मुक्ति संबधी दी गई जानकारी, इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के करीब 100 व्यक्तियों ने कांउसलिंग में हिस्सा लिया। डाक्टरों ने नशा छोड़ने पर होने वाले बदलाव से स्वयं को बचाने का उपाय भी बताया। थाना क्षेत्र के पार्षद सहित उपस्थित व्यक्तियों ने निजात अभियान की समर्थन में नशे के विरूद्ध संकल्प लिया।

बिलासपुर जिले में चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत् नशे के अवैध करोबार पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के साथ ही साथ थाना क्षेत्र में नशा सेवन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर कांउसलिंग कराई जा रही हैं, इसी तारतम्य में CSP (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ सेवन करने वाले व्यक्तियों को कांउसलिंग कराने हेतु वार्ड पार्षद एवं समाज सेवकों के माध्यम से चिन्हांकित कर 23 मई को थाना सरकण्डा परिसर में वार्ड पार्षद एवं समाज सेवियों के माध्यम से चिन्हांकित व्यक्तियों को थाना सरकण्डा परिसर तलब किया गया।
जिन्हे मार्क हॉस्पिटल के डॉक्टर अरूण चटर्जी एवं अजय वर्मा द्वारा नशा करने से होने वाले व्यक्तिगत सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नशा छोड़ने पर होने वाले बदलाव जैसे अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, चिड़चिड़ापन, अवसाद इत्यादि से बचने के उपाय बताया गया। साथ ही नशे की लत को छोड़ने के लिए स्वयं को खेल, योग या अन्य मनोरंजन के साधनों में व्यस्त रहने का सुझाव देते हुये नशा जैसे सामाजिक बुराई से छुटकारा पाने के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर कांउसलिंग में उपस्थित लोगों द्वारा नशा नहीं करने का संकल्प लेते हुये जल्द ही समाज के मुख्य धारा के साथ जुड़कर नशा नहीं करने एवं आसपास के अन्य लोगो को जागरूक करने का आश्वासन दिये।

काउंसलिंग में मार्क हॉस्पिटल के डॉक्टर अरूण चटर्जी, डॉक्टर अजय वर्मा, थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, उनि एच आर यदु, सउनि रमेश ध्रुव, जीवन जायसवाल, प्र आर संगीता नेताम , वार्ड पार्षद विष्णु यादव, सुरेन्द्र तिवारी, द्वारिका प्रसाद ध्रुव, सुरेखा कैवर्त, समाज सेवी जेठूराम साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
