महिला ठेकेदार के घर हुई चोरी मामले में फरार युवक गिरफ्तार… 12 लाख नगद और चांदी के जेवर जप्त… 1 अभी भी फरार…
बिलासपुर, मई, 29/2023
सिविल लाइन थान क्षेत्र के अभिषेक नगर में रहने वाली महिला ठेकेदार के घर मे 21 मई को चोरी हुई थी जिसमे पीड़ित ने 20 हजार नगद और जेवर की रिपोर्ट लिखवाई थी लेकिन चोरो के पकड़े जाने के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ था चोरो के पास से 41 लाख 20 हजार नगद और 3 लाख के करीब गहने जप्त हुए थे इसमें पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया था और 2 लोग फ़रार थे जिसकी तलाश की जा रही थी जांच के दौरान फरार आरोपियों में से 1 युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 12 लाख 38 हजार नगद और आधा किलो चांदी के जेवर जप्त हुआ है। इस मामले में ए.सी.सी.यु. टीम व सिविल लाईन पुलिस ने मिलकर कार्यवाही की है।
आपको बतादे की अभिषेक नगर की रहने वाली श्रीमती सरजोनी साहू ने 21 मई को अपने परिवार के साथ बबल्स वाटर पार्क गये हुये थे उसी दौरान तीन नकाबपोश आरोपियों द्वारा इसके मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में विवेचना दौरान विवेचना दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम तैयार कर आरोपियों का पतासाजी किया गया। प्रकरण में पूर्व में सात आरोपियों से नगदी रकम 41,20000 रूपये एंव सोने चांदी के आभुषण किमती लगभग 3 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण में अन्य आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी, फरार शेष आरोपियो की तलाश लगातार जारी थी।

इसी कड़ी मे फरार आरोपी सतीश कश्यप उर्फ गोलु कश्यप का पतातलाश किया जा रहा था, जो अन्य आरोपियो के गिरफ्तार हो जाने से अपना मोबाईल बंद कर फरार हो गया था। जिसके संबंध में तकनिकी जानकारी एकत्र की गई, जिसके दीगर प्रदेश मध्यप्रदेश जबलपुर में अंतिम ठिकाना होने की सूचना प्राप्त हुई कडिया जोडते हुयेए पुलिस टीम जबलपुर म0प्र0 रवाना हुई, जो आरोपी द्वारा अपना मोबा. बंद कर लिया गया था कोई पता नही चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम से रात-दिन एक कर आरोपी सतीश कश्यप का पतातलाश किया गयाए जो पतातलाश दौरान आरोपी अर्न्तराज्यीय बस स्टैण्ड जबलपुर में छिपा पाया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकडकर हिरासत में लेकर थाना लाा गया पूछताछ पर आरोपी द्वारा चोर किये गये रकम को अपने घर पर राना एवं कुद रकम व जेवर मुकेश कोरी को देना बताया आरोपी की निशानदेही पर कार क्रमांक सीजी 10 ए.जे. 9604 एवं नगदी रकम 12 लाख 38 हजार रू. एंव चांदी का जेवर जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। प्रकरण में 01 अन्य आरोपी फरार है पतासाजी एवम विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी…
01 सतीश कश्यप उर्फ गोलू पिता निवासी नेवसा नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02 मुकेश धुरी पिता राधेश्याम धुरी उम्र 26 साल निवासी नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बरामद संपत्ति:
01. 12 लाख 38 हजार रूप
02. चांदी का करधन लगभग 500 ग्राम ।
03. कार क्रमांक सीजी 10 ए.जे. 9604
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
