छात्र यश साहू हत्याकांड : साहू समाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव… मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन… पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी… सीबीआई जांच की मांग…
बिलासपुर, जून, 12/3023
यूपीएससी के छात्र यश साहू की हत्याकांड का मामला को लेकर सोमवार को साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यश साहू के वास्तविक हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने को लेकर और मुआवजा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साहू समाज ने यश साहू के निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच समिति (सी.बी.आई ) के अधिन करने और मृतक परिजन को तात्काल सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नौकरी देने की भी मांग की है।

आपको बता दे कि पीछले सप्ताह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास अम्बिकापुर के छात्र यश साहू की लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर 9 मई को पुलिस ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध में पहले प्रेमी द्वारा दुसरे प्रेमी की हत्या करने का खुलासा किया था लेकिन इस खुलासे से असंतुष्ट साहू समाज असली हत्यारे की गिरफ्तारी की कर रहे है मांग।

साहू समाज ने सीबीआई सहित निम्न बिंदुओं में की जांच की मांग…
1. संबंधित पुलिस थाना द्वारा की जा रहीं जांच कार्यवाही से परिवार व समाज के सदस्य व जन प्रतिनिधि असंतुष्ट है, क्योंकि उन्हें युक्ति युक्त आशंका है कि पुलिस के द्वारा हत्या के अपराध में संलिप्त लड़की व उनके परिवार जन है ।
2. जिस जगह पर मारपीट किया गया वह बंद दाबा के मालिक के ऊपर कार्यवाही किया जाना चाहिए।
3. बंद ढाबा के चौकिदार द्वारा ताला खोलकर आरोपि का मदद किया गया ।
4. जप्त कार लड़की के परिवार का है, कार जप्त किया गया लेकिन कार मालिक के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया।
5. दैनिक सामाचार के अनुसार जिस ऑटो में बैठाने का जिक्र पुलिस प्रशासन कर रही है उस ऑटो का कोई पता साजी नहीं किया गया।
6. मृतक का मोबाईल उनके मित्र को देने वालों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया।
7. वहां के स्थानिय लोगों के अनुसार हत्या में लड़की के भाई एवं अन्य परिजन का हाथ होना बताया जा रहा है।
8. समाचार व सोशल मिडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग बातें सामने आ रही है इससे स्पष्ट है कि पुलिस के द्वारा पिड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जांच ना कर संलिप्त व्यक्तियो को बचाने का कार्य कर रही है।।
19. प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान को अनदेखा किया जा रहा है।
10. सभी आरोपियों के मोबाईल लोकेशन की जांच किया जाए जिस हिसाब से मृतक का लाश मिला है उससे लगता है कि घटना में कई लोग शामिल है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
