बुधवारी मार्केट में भीषण आग में दर्जनों दुकाने स्वाहा… आग बुझाने दमकल को करनी पड़ी भारी मशक्कत… इधर विधायक शैलेष पांडे ने पीड़ित व्यपारियो की मदद के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र….
बिलासपुर, जून, 14/2023

रेलवे क्षेत्र के बुधवारी बाजार में आग लग गई है। इस घटना में 100 से ज्यादा दुकानें और गुमटियां जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना से बुधवाड़ी बाजार में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों को लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार को तड़के बिलासपुर के बुधवारी बाजार में आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस थाने को दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इधर कई लोगों ने दुकान के मालिकों को फोनकर के सूचना दी लिहाजा वो भी दौड़ते भागते बाजार पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की दुकानों और उसमे रखे समानों को निकालने का अवसर ही नहीं मिला। बताया जा रहा है की बाजार में सुबह 4 बजे के आसपास आग लगी जो देखते ही देखते पूरे बाजार को अपने चपेट में ले लिया।

विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र… व्यापारियों की आर्थिक मदद करने कही बात…
बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र में स्थित बुधवारी बाजार में आग लगने की वजह से 100 अधिक दुकाने और गुमटियां जलकर राख हो गई है। बुधवारी बाजार के सब्जी मार्केट में लगी आग के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन व्यापारियों की तकलीफों को देखते हुए बिलासपुर के संवेदनशील विधायक शैलेश पांडे ने बिलासपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर व्यापारियों को आर्थिक मदद की बात कही है, विधायक के पत्र के बाद बिलासपुर कलेक्टर ने मदद करने का आश्वासन भी दिया है। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि वे कलेक्टर के अलावा शासन को भी पत्र लिखेंगे मदद के लिए इसके अलावा रेलवे को आड़े हाथों लेते हुए भी कहा कि रेलवे पैसा तो लेती है, लेकिन सुरक्षा का कोई भी इंतजाम नहीं करती, एक फायर ब्रिगेड तक नही है रेलवे के पास ऐसे में वहां के लोगो की सुरक्षा कैसे होगी। आगजनी की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आगे कहा कि छोटे दुकानो और गुमटियों में रोजगार चलाने वाले व्यापारियों के हित के लिए शासन को भी पत्र भेजा जा रहा है। कलेक्टर को लिखें पत्र में शैलेश पांडे ने कहा है कि, बुधवारी बाजार बिलासपुर का ऐतिहासिक व्यापारी क्षेत्र है। जहां कई दशकों से व्यापारी व्यापार करते आ रहे हैं, ऐसी आपात स्थिति में व्यापारिक हित में प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/10/2026काले कपड़ों में पटवारियों का प्रदर्शन, पदोन्नति और वेतन विसंगति की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..
राजनीति27/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
बिलासपुर27/10/2026आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन.. नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की भी मांग..
बिलासपुर27/10/2026छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,
