• Sat. Jul 27th, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

प्रतिबंधित हुक्का पीने वाले 7 युवको पर कार्यवाई… कर्मचारी सहित रसूखदार परिवार के युवक पकड़ाए… छुड़ाने पहुंचे कांग्रेस नेता की भी नही चली.. नगदी सहित हुक्के का समान जप्त…

प्रतिबंधित हुक्का पीने वाले 7 युवको पर कार्यवाई… कर्मचारी सहित रसूखदार परिवार के युवक पकड़ाए… छुड़ाने पहुंचे कांग्रेस नेता की भी नही चली.. नगदी सहित हुक्के का समान जप्त…

बिलासपुर, जून, 14/2023

शहर के पॉश कालोनी अज्ञेय नगर में देर रात एक घर पर संचालित हुक्का बार मे रेड कार्यवाई कर वहां हुक्के का कश लगाते 6 युवको के साथ एक पार्लर कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। हुक्का पिलाने वाले पर गैरजमानती धारा और पीने वालों पर जमानती धारा के तहत कार्यवाई की गई है। पकड़े गए सभी युवक बड़े और रसूखदार परिवार के है। एसीसीयू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अज्ञेय नगर के एक घर मे कुछ युवक जुआ खेल रहे है रेड के लिए पहुंची एसीसीयू और सिविल लाइन की टीम ने देखा कि युवक हुक्के का कश लगा रहे है। जबकि प्रदेश में हुक्के पर प्रतिबंद्ध है इसके लिए कोटपा एक्ट पर संसोधन भी किया गया है। इसके बावजूद शहर में चोरी छिपे लोग हुक्का पार्लर संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने कार्यवाई करते 7 लोगो को गिरफ्तार कर ले थाने ले आई। आपको बता ये पार्लर किराये के घर के संचालित हो रहा था लेकिन जिसने घर किराये पे लिया है वो पुलिस की पकड़ से बाहर है ऐसा बताया जा रहा है कि वो शहर से बाहर है पुलिस ने जिसे हुक्का पिलाते पकड़ा है उसे कर्मचारी बता रही है। सूत्र से जानकारी मिली है कि पकड़े गए युवक हुक्के का कश लगाने के साथ वहां जुआ भी खेल रहे थे पुलिस को 19 हजार 300 नगद भी मिला है जिसे जप्त किया गया है। हालांकि पुलिस ने जुए एक्ट में कोई कार्यवाई नही की है पर कोटपा एक्ट के तहत गैरजमानती धारा पर कार्यवाई की है।

प्रदेश की सबसे अधिक 94 कार्यवाई…

कुल 94 कार्यवाही कोटपा ऐक्ट के तहत इस वर्ष की जा चुकी है। जो प्रदेश के किसी भी थाने स्तर की सर्वाधिक कार्यवाही कोटपा एक्ट के तहत है। जानकारी हो कि इसी वर्ष से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हुक्का व सार्वजनिक स्थान पर हुक्का ,धुम्रपान सेवन करने वालो के लिए सख्त कानून बनाया गया है, उसके बाद से बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है ।

कोटपा नए विधयेक में 3 साल तक की सजा…

हुक्का बार को लेकर छत्तीसगढ़ के विधानसभा के शीतकाल सत्र में सबसे महत्वपूर्ण सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादन विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय वितरण का विनियम) संशोधन पारित किया गया था। जिसके बाद प्रदेश में हुक्का बार का संचालन करने वाले को 3 वर्ष की सजा जिसमें सजा 1 वर्ष से कम नहीं होगी तो वही पचास तक जुर्माना लगाया जाएगा लेकिन जुर्माना दस हजार से कम नहीं होगा। विधेयक के बाद हुक्का बार खोलना और चलाना दोनों अपराध की श्रेणी में आ गया है। इसके बावजूद चोरी छिपे शहर में कई जगह हुक्का बार संचालित किया जा रहा है जहां शहर और आसपास के बिगड़ैल और रसूखदार घरो के बच्चे हुक्के का कश लगाने आते है लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी कोई जानकारी नही है।

नेता और रसूखदार छुड़ाने पहुंचे थाना…

हुक्का पीते पकड़े गए युवक सभी बड़े और रसूखदार परिवार से है, पुलिस कार्यवाई के बाद उन्हें छुड़ाने पुलिस के पास कई बड़े लोग फोन घनघनाते रहे लेकिन पुलिस पर कोई दबाव काम नही आया और सभी युवको पर कार्यवाई की गई। रसूखदार के साथ बिल्हा विधानसभा के एक कांग्रेस नेता भी देर रात उन्हें छुड़ाने सिविल लाइन थाने पहुंचे थे लेकिन पुलिस के सामने उनकी भी दाल नही गली।

हुक्का पीलाने वाला कर्मचारी…

चतुर सिंह पिता आशा सिंह उम्र 27 वर्ष कुण्डा जिला कबीरधाम अज्ञेय नगर अनुभव गुप्ता का मकान थाना सि०ला० बिलाससपुर छ0ग0

हुक्का पीने वालो पर मुचलका कार्यवाई…

01. प्रकाश अग्रवाल पिता मक्खन अग्रवाल उम्र 30 वर्ष साकिन बिल्हा वार्ड न.4 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर,
02. महंक अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी टिकरापारा जलाराम मंदिर के पास वार्ड 33 थाना कोतवाली बिलासपुर,
03. सौर्य प्रताप सिंह पिमता स्व. राजू कुमार सिंह उम्र 22 साल निवासी नया सरकंडा थाना सरंकडा बिलासपुर,
04. शुभम अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल उम्र 28 साल साकिन विनोवा नगर गली न.8 थाना तारबाहर जिला बिलासपुर,
05. नवीन साहू पिता दिनेश साहू उम्र 18 साल निवासी बहबलिया थाना कुण्डा जिला कबीरधाम,
06. अक्षत अग्रवाल पिता विमल अग्रवाल उम्र 25 वर्ष साकिन बिल्हा वार्ड न. -04 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है….

कार्यवाई में जप्त सामान…

07 नग हुक्का पाईप, हुक्का पार्ट 05 नग, चिल्म 08नग, फ्लेवर मरहगा स्मोकिंग किल्स, गुलकन रोज, महरूस तंबाकू 03 पैकेट नोजल, कोकोजेल फ्लेवर चारकोल टेबलेट, जोजो कंपनी का कोल 01 पैकेट, 02 पैकेट मे तंबाकू का फ्लेवर, 03 पकैट मे महरूस पान फ्लेवर 01 नग हिटर वायर सहित, एवं नगदी रकम 19 हजार 300 रू. बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *