• Mon. Nov 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर मराठा सेवा संघ का 1 दिवसीय भव्य आयोजन… सर्व समाज कबड्डी खेल व डांस प्रतियोगिता संपन्न..

सर्व समाज कबड्डी खेल व डांस प्रतियोगिता संपन्न… अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर मराठा सेवा संघ का 1 दिवसीय भव्य आयोजन…

बिलासपुर, जून, 29/2023

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मराठा सेवा संघ बिलासपुर के द्वारा 01 दिवसीय सर्व समाज कबड्डी खेल व डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आयुर्वेद कालेज में किया गया। इसमें बालक वर्ग की 5 टीम व बालिका वर्ग की 2 टीम ने हिस्सा लिया। मानसून में बरसते हुए बारिश में कबड्डी खेल को देखकर सभी रोमांचित हो गए वही डांस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी व हिन्दी गीत में नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया।

बालक वर्ग की 7 टीम व बालिका वर्ग की 2 टीम जिसमें बालक वर्ग की टीम बजरंगी वारियर्स विजेता व एकता कॉलोनी उप विजेता रही वहीं बालिका वर्ग की टीम ब्लैक वारियर्स विजेता व भवानी ग्रुप की टीम उप विजेता रही।

सर्व समाज कबड्डी खेल व डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन की जमकर तारिफ की, वहीं नृत्य समूह की भी सराहना किए।

इस आयोजन के लिए मराठा सेवा संघ को बधाई देते हुए कहा कि आगे इसी प्रकार सामजिक आयोजन आप करते रहे इसके लिए संघ के सचिव भास्कर वाघमारे को शुभकामनाएं दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ऐलडरमैन अखिलेश गुप्ता व मीडिया प्रभारी लोकेश वाघमारे ने जीजामाता की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। अखिलेश गुप्ता ने कहा की मराठा सेवा संघ के लोग सामाजिक लोगों के पास पहुँच कर उनके सुख दुःख उपस्थित होकर सहभागी बनते हैं, वह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इन सब के लिए समय निकालना बहुत अच्छा सामजिक कार्य है।

जीजाऊ बिग्रेड अध्यक्ष शिवमति स्नेह लता जाधव ने उदबोधन दिया कि समाज के किसी की तबियत खराब होती है तो हम सेवा संघ की तरफ से चिकित्सकीय उपचार के साथ दवाइयों की व्यवस्था करवाते है। विधायक शैलेष पाण्डेय ने मराठा सेवा संघ की मदद करने की बात कही कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर अंत तक विभिन्न समाज के सामजिक व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मराठा सेवा संघ के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष शिवमति शालिनी कदम, संरक्षक शिवमति प्रमिला शिन्दे, सचिव शिव मति पिंकी सदाफले, सह सचिव मनीषा ठाकरे, प्रचार सचिव शिवमति ममता भोसले, संस्कृति प्रभारी राखि गायकवाड़, शिवमति श्रुति सदाफले, अर्चना जाधव, महेंद्र मुले, सोहन राव भोसले, रेखा भोसले, देव आंगन समाज के सहायक उप निरिक्षक धनराज देवांगन, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, प्रदीप राजगीर, त्रिलोकी नाथ खरे जिला सूर्यवंशी समाज के जिलाअध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने खिलाड़ीयो को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed