ED.. कथित शराब घोटाला… कारोबारी अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत…
बिलासपुर, जुलाई, 24/2023
छत्तीसगढ़ में पिछले काफी वक़्त से चल रहे ईडी के छापे और कार्यवाई से कई आईएसएस अधिकारी और शराब कारोबारी, होटल व्यवसायी राडार पर थे इसमें कुछ अधिकारी और व्यवसायी जेल में बंद है। जेल में बंद होटल व्यापारी अनवर ढेबर ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दिया था। इस जमानत आवेदन पर आज जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां मेडिकल ग्राउंड पर उनकी जमानत मंजूर कर ली गयी है। कथित शराब घोटाला में गिरफ्तार अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।
जानकारी हो की कुछ दिन पहले कथित शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में ईडी की जांच पर रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईडी के अफसरों पर जांच के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि ईडी ने इस मामले में अब तक पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को गिरफ्तार कर चुकी है और अब आईएएस अधिकारी रानू साहू भी 3 दिनों की रिमांड पर है। बतादें कि ईडी ने दावा किया था कि विशेष सचिव ने आबकारी नीति में बदलाव किया था, जिसकी वजह से दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ।
Author Profile
Latest entries
अपराध22/04/2026आधी रात छापा: शहर में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री पर आबकारी का बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
