फैकल्टीज नॉलेज शेयरिंग और टीचर इंटरेक्शन प्रोग्राम का 5 अगस्त को आयोजन… महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं शिक्षक होंगे शामिल…
बिलासपुर, अगस्त, 05/2023
शहर में 5 अगस्त को होटल सेंट्रल प्वाइंट में सुबह 10:00 बजे से आई.बी.एस हैदराबाद द्वारा आयोजित फैकल्टीज नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम होने जा रहा है जिसमें कोलकाता से आए आई बी एस के प्रोफेसर सरवरी शाहा और शुभानन डे ( फैकल्टी मेंबर कोलकाता) छत्तीसगढ़ के रिजनल मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी, ब्रांच मैनेजर नितीश दुबे एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रहेंगी साथ ही साथ बिलासपुर के सभी महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं शिक्षक मौजूद रहेंगे।
यह एक टीचर इंटरेक्शन प्रोग्राम है जिसमें कि शिक्षक एक दूसरे के पढ़ाने के पद्धति को जान सकेंगे एवं उस पद्धति को और कैसे अच्छा बना सके इस विषय की जानकारी प्राप्त होंगे। बड़े शहरों की शिक्षा तकनीकी को हम कैसे अपना सकते हैं इसकी जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही कोविड, जेड19 के पश्चात शिक्षा में बहुत बदलाव आने के कारण छात्र-छात्राओं की शिक्षा में प्रभाव देखते हुए नए तकनीक एवं आधुनिक पद्धति से पढ़ाने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह आयोजन 5 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित किया गया है जिसमें बिलासपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एवं फैकल्टी एवं शिक्षक भी मौजूद रहे।
इस विशेष उपलक्ष पर आईबीएस हैदराबाद ने “IBSAT” 2023 कीट के लॉन्च की घोषणा की है IBS भारत में शीर्ष स्थान वाले बिजनेस स्कूल ने MBA, PGPM कोर्स 2024_25 में प्रवेश के लिए IBSAT 2023 कीट का शुभारंभ किया है। IBSAT एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा है जो पूरे भारत में 100 से ज्यादा टेस्ट केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा में आवेदकों को IBS कैंपस में आवेदन करने के लिए IBS की वेबसाइट WWW.IbsINDIA.ORG पर रजिस्टर कर सकते है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
