पार्षद रंगनादम को मिली जान से मारने की धमकी …
पुलिस द्वारा आज 17 दिन गुजर जाने के बाद भी कार्यवाही करने में कर रही कोताही….
क्या पुलिस को किसी अप्रिय घटना का इंतजार है …?
बिलासपुर, अगस्त, 29/2023
बिलासपुर में अपराध रुकने का नाम ही नही ले रहा है क्या आम आदमी और क्या खास आदमी कोई भी सुरक्षित महसूस नही कर रहा है । हाल में ही नशे में धुत होकर सरकंडा इलाके में दो लोगो की हत्या कर दी गई। अब यहाँ एक पार्षद को जान से मारने की धमकी मिली है। मामला गांधी चौक में स्थित पंचशील लॉज के संचालक और वार्ड नंबर 33 गांधी चौक के बीजेपी के पार्षद रंगानदम से जुड़ा हुआ है । पार्षद रंगानादम पंचशील लाज के संचालन के साथ साथ जमीन के खरीदने और बेचने के कारोबार भी करते है ।
पार्षद रंगानादम के बताए एवं पुलिस को किए शिकायत अनुसार मेन रोड स्थित भारत पेंट के दुकान के सामने जमीन मकान को खरीदने का पक्का सौदा मेरे द्वारा किया गया । भूपेश शर्मा और उसके दो साथी भी सौदे को खरीदना चाहते थे पर खरीद नही सके जिसका खुन्नस मन में रखे हुए है 11/08/23 को शाम 5.15 बजे से 6 बजे के बीच पंचशील लाज के ऑफिस में आकर मुझे धमकाने लगे कहने लगे की मेरे द्वारा किए गए अनुबंध को निरस्त कर वर्ना तेरे लिए अच्छा नहीं होगा तेरी जान भी जा सकती है ।
पीड़ित ने यह भी बताया की पुलिस द्वारा कार्यवाही होता न देख खुद पता लगाया की भूपेश शर्मा के साथ आए दो साथी विशाल खंडेवाल रायपुर और आलोक पांडे तोरवा का रहने वाला है । जिसकी शिकायत विधिवत मेरे द्वारा 11/08/23 थाना प्रभारी को की गई ।मेरे द्वारा थाना प्रभारी से बार बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही होता न देख मेरे द्वारा दिनांक 23/08/23 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज से शिकायत की पर समाचार लिखे जाने तक कोई भी कार्यवाही पुलिस द्वारा धमकी देने वाले भूपेश शर्मा व उनके दो साथियों पर नहीं को गई है । सवाल यह उठता है कोई अप्रिय घटना घटने का इंतजार पुलिस कर रही है क्या ?
सवाल यह भी है की पुलिस घटना घटित होने का इंतजार कर रही या घटना घट जाने के बाद ही कार्यवाही करेगी । रंगानादम का कहना है मैं और परिवार बहुत डरा हुआ है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
