नोटिस के बाद अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुल्डोजर… अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण धराशाई…
बिलासपुर, फरवरी, 10/2023
तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। बिलासपुर शहर से लगे पांच ग्रामों की दर्जन भर से ज्यादा अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। अमेरी, घुरू,लोखंडी, पेंडारी और समलपुरी में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में अवैध संरचनाओं को धराशायी किया गया। राजस्व और पुलिस साथ थी। प्रमुख रूप से सड़क, नाली और दीवारों को उखाड़ा गया। दोपहर 12 बजे से शाम तक तोड़फोड़ अभियान चला।

गौरतलब है कि शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों के लगभग डेढ़ सौ भू स्वामियों को एसडीएम तखतपुर द्वारा नोटिस जारी कर 9 फरवरी को शाम 5 बजे तक जवाब तलब किया गया था। एक भी भू स्वामी अथवा प्लाटर ने निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं दिया। बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस व नगर निवेश विभाग से नक्शा पास कराए उनके द्वारा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण शुरू कर दिया गया था जो कि शासन के कई नियमों के विपरीत है। एसडीएम श्री क्षेत्रज्ञ ने कहा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन भू स्वामियों के अवैध निर्माण को तोड़ा गया, उनमें उक्त ग्रामों से संबंधित शत्रुघ्न पिता तिहारू, बिनबाई बेवा तिहारू, उदय खांडे पिता चित्राकुमार, छतलाल पिता तिहारू, सतबतिन बाई पिता तिहारी, बाजहीन पिता तिहारू, संतकूमार पिता तिहारी, पांचों बाई पति तिहारू, सतबाई पिता तिहारू, मुर्तजा हुसैन पिता हाजी गेयुर हुसैन, अनिल पिता कन्हैया लाल, राम अवतार पिता जयकिशन अग्रवाल, मंजूदेवी पति राधेश्याम, राधेश्याम साहू पिता मालिकराम साहू तथा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पिता शंभूसिंह शामिल हैं।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
