बिलासपुर // महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक की ओर एवं महामाया नेहरू चौक की ओर से राजीव गांधी चौक की ओर महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओव्हर सड़क निर्माण कार्य समाप्ति तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक (दोनों दिशाओं) में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय अलंग ने प्रतिबंधित किया है।
आमजन की सुरक्षा एवं जनहित के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी ने मोटरयान अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त प्रतिबंध पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर किया है। उक्त समयावधि में भारी वाहन अपनी-अपनी दिशाओं की ओर बाईपास मार्गों से परिवहन कर सकेंगे। पहले उक्त अवधि में कुछ समय के लिये छूट दी गई थी, उसे भी समाप्त कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
