खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर 10 वाहन जप्त… लावारिस पड़ी रेत को जप्त कर बहाया नदी में…
बिलासपुर, फरवरी, 26/2024
खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर विगत दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन के कुल 09 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 10 वाहन जप्त किये गये है।
खनिज अमला द्वारा ग्राम मंगला, कोनी, निरतू, सेंदरी और कछार से लगे रेत उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया। जिन मार्गो को पूर्व में कटवाया गया वो कटे हुये ही हैं। ग्राम कछार में विभिन्न ट्रैक्टर चालकों द्वारा 24 फरवरी की रात्रि को खनिज रेत अन्यत्र मार्ग से निकालकर ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर डम्प की गई है, की सूचना मिलने पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए खनिज अमला बिलासपुर एवं पुलिस थाना कोनी की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 350 घ.मी. डम्प मिला । कछार के निवासियों के द्वारा उक्त रेत किनके द्वारा डंप किया गया है, के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई तथा कोई भी व्यक्ति उक्त डंप रेत को अपना कहने को तैयार नहीं हुआ। चूंकि रेत लावारिस हालत में डम्प पाया गया इसी कारण उपरोक्त रेत को वाहन हाईवा एवं जेसीबी के माध्यम से रेत उठवाकर ग्राम सेंदरी स्थित अरपा नदी में ग्रामीणों की उपस्थिति में वापस नदी में डाल दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में अवैध रेत परिवहन हेतु निजी भूमि पर बनाये गये मार्ग को भी पुन क्षतिग्रस्त कराते हुए बाधित किया गया।

ग्राम कोनी में स्थित रिवर व्यू कालोनी वासियों के द्वारा भी अवैध रेत निकासी करने की जानकारी दिये जाने पर खनिज अमला द्वारा रेत के परिवहन मार्ग को भी कालोनी वासियों के समक्ष नष्ट कर क्षतिग्रस्त कराया गया।
विगत दो दिनों में ग्राम धोबघाट एवं बेलगहना क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 06 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 06 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय द्वारा ग्राम पिरईया में ऐनीकट खोलकर रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 02 ट्रेक्टरों को जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
ग्राम सिलपहरी पोड़ी में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 01 नग जेसीबी एवं 01 नग हाईवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया।
जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
