• Fri. Oct 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र के ही ठिकानों पर छापे क्यों  ?…

प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र के ही ठिकानों पर छापे क्यों  ?…

बिलासपुर, मई, 06/2024

बिलासपुर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव जिस होटल में रुके वहां के कमरों की तलाशी ली। ये दूसरी बार है जब प्रशासन ने छापा मारा है हालांकि दोनों ही बार छापे में कुछ भी बरामद नही हुआ है । टीम ने होटल में रुके कांग्रेसी नेताओं से जानकारी ली और आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने इस दौरान गेस्ट रजिस्टर और होटल की चेकिंग भी की गई है। वहीं होटल में बर्थडे कार्यक्रम कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके पहले भी जब छापे की कार्यवाही की गई थी उस समय भी होटल में शादी की पार्टी चल रही थी और आए हुए मेहमानों को भी गेट बंद कर बाहर ही रोक दिया गया था और जवानों के तैनात रहने से कोई अंदर या बाहर जा नहीं पा रहा था।

आपको बता दे की पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार सिर्फ देवेंद्र यादव के ही अलग अलग ठिकानों में छापे मार रही है। सवाल उठना लाजमी है की आखिर अकेले देवेंद्र के ही ठिकानों पर छापे की कार्रवाई क्यों की जा रही है। इसके पहले भी राहुल गांधी के सभा के दौरान पार्टी के बैनर और झंडे निगम ने निकाल दिए थे जिसमे भारी हंगामा हुआ था। प्रशासन ने मामले में कुछ अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग  महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed