भगवान परशुराम जयंती पर समग्र ब्राह्मण और परशु सेना ने निकाली भव्य शोभायात्रा… विप्र समाज ने दिखाया शौर्य… उज्जैन का डमरू, जीवंत झांकी, आग उगलती मां काली रही आकर्षण का केंद्र… महाआरती और प्रसाद वितरण… समाज के विभूतियों का भी सम्मान…
बिलासपुर, मई, 13/2024
भगवान परशुराम जी की जयंती पर समग्र ब्राह्मण और परशुसेना के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया बड़ी संख्या में समाज की महिलाए और बच्चे भी शामिल हुए, शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने जगह जगह स्वागत किया। भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा शीतला माता मंदिर दयालबंद में ध्वज पूजन के बाद शुरू हुई। गांधी चौक, गोलबाजार और देवकीनंदन चौक से होकर देवकीनंदन स्कूल परिसर में पहुंची। पूरे रास्ते को तोरण से सजाया गया था। इसमें भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के साथ ही अन्य नयनाभिराम झांकियां शामिल रहीं। इस विशाल रैली में समाज के लोगों ने परशुराम के जयकारे के साथ ही नारे लगाए। स्कूल परिसर में धर्मलाभा हुई, इसमें आचार्य रामभूषण महाराज ने प्रवचन दिया। पादुकापूजन किया गया। समाज के विभूतियों को सम्मानित किया गया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।


आपको बता दे की दयालबंद से लेकर गोलबाजार तक पंथी, कमां नृत्य, डीजे धुमाल, पंजाब का बैंड, उज्जैन का डमरू, ताशा से गूंज रहा था। 15 फीट ऊंचे प्रशुराम, बहुमतों हनुमान भगवान शंकर, भगवान परशुराम श्रीराम रंगीन लक्ष्टों के बीच शोभायमान थे। छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम, श्रीराम हनुमान, सीता, भगवान शंकर और भूत प्रेत के वेश में पूरे माहौल को जीवंत कर रहे थे। आग उगलती मां काली आकर्षण का केंद्र थी। बालक युवा, वृद्ध महिलाएं सभी हाथ में परशु और तलवार लिए शीयं प्रदर्शन करते हुए चल रही थी। लगभग 1 किमी का ये नजारा शनिवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में समग्र ब्राह्मण समाज व परशुराम सेना द्वारा निकली शोभायात्रा का था। जिसे देखने पूरे रास्ते और बिल्डिंगों पर लोगों को लाइन नजर आई। मानो पूरे विप्र गोल बाजार रोड पर समा गए हो। हर चौक-चौराहों पर फूल, आतिशबाजी से शोभायात्रा का विभिन्न समाज, संगठनो और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। चांपा सेवा संस्थान के राजपुरोहित पदमेश समर्मा और आचार्य सूजन शर्मा एवं समूह द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की गई।


कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बंशलाल गौरहा, बीके पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला, चंद्र प्रकाश बाजपेयी, अरविंद दीक्षित, प्रभात मिश्रा, कमल तिवारी, गौरव तिवारी, जयश्री शुक्ला, विवेक बाजपेयी, प्रवीण झा. राजेश त्रिवेदी, हर्षिता पाण्डेय, गोपाल तिवारी, सुदेश दुबे साथी, राजेश त्रिवेदी, जीत्तू चौबे, शिवा मिश्रा, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, आशुतोष तिवारी, आदर्श दुबे, अंशुमान शर्मा, प्रणव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


सभी संगठित होकर राष्ट्र व धर्म के लिए समर्पित रहें. आचार्य रामभूषण…..
धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य रामभूषण महाराज ने कहा कि भगवान श्री परशुराम त्याग और तपस्या के बल पर मौजूद हैं। समाज को हमेशा की तरह राष्ट्र निर्माण तथा जीवन की आचरण संहिता के पालन में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। कर्म हमारी छाया है, जो हमारे साथ चलती है। अंत में उसका प्रतिफल हमें अवश्य मिलता है। आप सभी सदा संगठित रहें। राष्ट्र एवं धर्म के लिए सदैव समर्पित रहे।

समाज की विभूतियों का सम्मान…
प. देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में हुई धर्म सभा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के विभूतियों का सम्मान किया गया। इसमें एसईसीएल सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा, अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, आईजी संजीव शुक्ला, मृणमयी शुक्ला तिवारी, श्रीधर गौरहा, रोशनी शर्मा, डॉ. गीता तिवारी, शिक्षा शर्मा, गरिमा तिवारी, रश्मि शर्मा, मणिशंकर दुबे, संजीव तिवारी, निलेश पाण्डेय, डॉ. तरूणधर दीवान, पंकज शुक्ला, रश्मि शर्मा, स्वर्णिम शुक्ला, सुनीलदत्त मिश्रा आदि सम्मानित किए गए।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
