77 करोड़ की अति महत्वपूर्ण अमृत मिशन योजना ठेकेदार और अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ी… बोदरी में बेतरतीब खुदाई से वार्डवासी त्रस्त… पार्षदों ने कलेक्टर से लगाई गुहार….
बिलासपुर, मई, 20/2024
जिले के बोदरी नगर पंचायत के निवासी गड्ढों की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे है। खोदे गए गड्ढों की वजह से हादसे का डर बना हुआ है। इसके बावजूद ठेकेदार की मनमानी जारी है शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत सीईओ इस मामले में कोई कार्यवाईं नही कर रही ना ही किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा रही है। जिसकी वजह से वहां के सभी वार्डो के पार्षद परेशान होकर सोमवार को कलेक्टर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है और कलेक्टर की निगरानी में कार्य कराने का आग्रह किया है।
आपको बता दे की नगर पंचायत बोदरी, तहसील बोदरी में वर्तमान में लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से अमृत जल मिशन का महती योजना आरंभ है जो की क्षेत्र की ये अति महत्वपूर्ण योजना है क्योंकि बोदरी में गर्मियों के समय पेय जल की समस्या होती है इस योजना के पूर्ण होने से वहां की जनता को पीने का पानी आसानी से मिल पाएगा।
जानकारी हों की उक्त योजना के तहत पानी अमलडीहा एनीकेट से बोदरी लाया जायेगा जिसके लिए बोदरी नगर पंचायत के सभी वार्डो और मुख्य मार्ग को पाइप लाइन बिछाने खोदा जा रहा है। लेकिन इस महत्वपूर्ण योजना को ठेकेदार और अधिकारी मिल कर पतीला लगाए में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। ठेकेदार अपनी सहूलियत के हिसाब से काम कर रहा है टुकड़ों में निर्माण कर रहा है। जिसके कारण वार्ड वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो के घरों के सामने गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए है। पाइप लाइन कब डाली जाएगी ये भगवान भरोसे है। ठेकेदार द्वारा खंड खंड में और अधूरे कार्य कर केवल राशि भुगतान के लिए बीच-बीच में अधुरा छोड़ते हुए काम कर रहा है। ऐसे में बारिश के पहले वार्डो की छोटी-छोटी गलियों को बेतरतीब तरीके से खोदा जा रहा है जिससे जनता को योजना का लाभ मिलने में कई वर्षों तक इंतजार करना पड़ेगा और गडढ़ों का रोज सामना करना पड़ेगा। इन गड्ढों की वजह से हादसे होने का भी खतरा मंडरा रहा है।
ऐसे में नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों ने जिला कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा है की शासन की अति महत्वपूर्ण योजना अमृत मिशन जल योजना को ठेकेदार व अधिकारियों के लालच की भेंट चढ़ गई है, पार्षदों ने ज्ञापन सौप कर उनसे आग्रह किया है की शासन की महत्वपूर्ण योजना अपनी निगरानी में कार्य कराए और जल्द व्यवस्थित तरीके से कार्य करा इसे समय पर पूर्ण कराए ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
