छत्तीसगढ़ के 288 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर से हुए रवाना, हज कमेटी के अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी…
देश में अमन चैन और खुशहाली की खातिर दुआ करने चेयरमैन असलम ने हाजियों से की गुजारिश…
रायपुर, मई, 31/2024

हज 2024 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से सउदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SV5221 से राज्य के 288 हाजियों का जत्था दिनांक 31/05/2024 को मध्यरात्रि 12.05 बजे, हज के लिए रवाना हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की दिनांक 28/5/2024 को हज हाउस नागपुर में रिपोर्टिंग कराई गई, दिनांक 29/05/2024 को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। दिनांक 30/05/2024 को हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा शाम 7.00 बजे से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। इस दौरान राज्य हज कमेटी के चेयरमैन ने सफर ए हज में रवाना हो रहे हाजियों से पूरी दुनिया के साथ ही हिंदुस्तान और छत्तीसगढ़ में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की।एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ।

नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव डा. साजिद अहमद फारूकी, हज कमेटी के सदस्य इमरान खान, मोहम्मद इमरान, डा. श्रीमती रूबीना अल्वी, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, मोहम्मद हुसैन मलकानी, राजिक अमजद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से महाराष्ट्र हज कमेटी के चेयरमैन आसिफ उस्मान खान ( गुड्डू भाई) तथा शिव सिंह ठाकुर, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद रियाज , अब्दुल इमरान जावेद नाना अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
