बिलासपुर, अगस्त, 01/2024
उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे शहीद भरत साहू के घर… छत्तीसगढ़ के लाल भरत साहू ने देश की खातिर दिया सर्वोच्च बलिदान, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने शहीद भरत साहू की प्रतिमा स्थापना के लिए निगम आयुक्त से की बात, जल्द प्रतिमा निर्माण के दिए निर्देश…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद भरत साहू के रायपुर में लक्ष्मी नगर, मोवा स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद के पिता रामा साहू, बड़े भाई श्री मनसा राम साहू, उनकी बेटियों और अन्य परिजनों से मुलाकात की। रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू और साहू समाज के अनेक पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने परिजनों से कहा कि भरत साहू ने देश की खातिर अपना बलिदान दिया है। आपको उन पर गर्व करना चाहिए। सरकार तत्परता से परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने तत्काल ही रायपुर नगर निगम के आयुक्त से बातकर राज्य कैबिनेट के निर्णय अनुसार जल्दी ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की मूर्ति स्थापित करने के निर्देश दिए।
श्री साव शहीद जवान की दोनों बेटियों से भी मिले और बात की। उनकी छह साल की बड़ी बेटी पिता की तरह देश सेवा करने भारतीय पुलिस सेवा में जाना चाहती है। वहीं पहली कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बेटी ने आर्मी ज्वाइन करने की बात कही। श्री साव ने उनकी बातें सुनकर कहा कि पढ़-लिखकर अपने पिता के सपने को साकार करना है। अपने पिता की तरह देश का मान बढ़ाना है। उप मुख्यमंत्री से शहीद भरत साहू के पिता श्री रामा साहू ने कहा कि मेरा बेटा शुरू से बस्तर में तैनात था। उनकी याद हमेशा आएगी, वह अमर हो गया। पूरे परिवार को उन पर गर्व है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/05/2026सिम्स हंगामा : अंदर जाने पर रोका तो भड़के हिंदुवादी नेता,, सिम्स अस्पताल के NICU के बाहर गालीगलौज और हंगामे का आरोप ? वीडियो वायरल…
बिलासपुर16/05/2026कांग्रेस का केंद्र पर हमला: पेट्रोल-डीजल, उर्वरक संकट ने जनता की कमर तोड़ी… मोदी सरकार महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी पर पूरी तरह विफल – शैलेश पांडेय
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
