बिलासपुर, अगस्त, 08/2024
बोदरी को नगरपालिका बनाने शुरू हुई प्रक्रिया… 20 अगस्त तक आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित…
नगर पंचायत बोदरी को नगरपालिका क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में 31 जुलाई को कर दिया गया है। इस अधिसूचना पर 20 अगस्त तक लिखित में आपत्ति/सुझाव आमंत्रित किये गये है। इच्छुक कोई भी व्यक्ति अथवा प्राधिकारी इस अवधि में नगर पंचायत बोदरी के सभागार अथवा जिला कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक शाखा कक्ष क्रमांक 37 में आपत्ति अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं। कार्यालयीन दिवस में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आपत्ति एवं सुझाव स्वीकार किये जाएंगे। आपत्ति अथवा सुझाव प्राप्त करने के लिए कर्मचारी भी नामजद किये गये हैं। नगर पंचायत बोदरी में लेखापाल विकास शुक्ला एवं सहायक राजस्व निरीक्षक बद्री विशाल तिवारी एवं जिला कार्यालय में श्रीमती अनिता तन्तुवाय एवं राजस्व निरीक्षक श्रीमती उमा तिवारी की ड्यूटी लगायी गयी है। वरिष्ठ लिपिक शाखा के प्रभारी अधिकारी को जिला कार्यालय में नोडल अधिकारी तथा बोदरी सीएमओ को बोदरी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्राप्त दावा आपत्ति का अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिल्हा द्वारा प्रारंभिक जांच कर अभिमत सहित प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
