बिलासपुर // शहीदों और योद्धाओं के सम्मान में हर वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शनिवार को कलेक्टोरेट में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ.संजय अलंग और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सेना के तीनों अंगों का प्रतिनिधित्व करते हुए सशस्त्र सेना झंडे का बैच लगाया। अधिकारियों ने सैनिकों के कल्याण हेतु अंशदान किया। कलेक्टर ने बिलासपुर के नागरिकों से भी अपील की कि सैन्य समुदाय के प्रति आदर और सद्भाव व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करें।
इस अंशदान राशि का प्रयोग भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके बच्चों के लिये संचालित कल्याण योजनाओं में किया जाता है। अंशदान की राशि का चेक या ड्राफ्ट सेक्रेरटरी अमलगमटेड स्पेशल फंड फार रिकन्स्ट्रक्शन एंड रिहेबिलिटेशन आफ एक्स सर्विसमेन छत्तीसगढ़ रायपुर के नाम से बनाकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर बिलासपुर में जमा कर सकते हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे उन योद्धाओं को समर्पित है, जिन्होने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने प्राणों की परवाह किये बगैर शत्रुओं का सामना किया और उन्हे मुंहतोड़ जवाब दिया। यह दिवस भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के लिये भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिवस है। देश में 30 लाख से ज्यादा भूतपूर्व सैनिक और 6 लाख से ज्यादा सैनिकों की विधवाएं हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध के दौरान दिव्यांग हुये सैनिकों, उनके विधवाओं और शहीदों के परिजनों का साथ निभाने का संकल्प लिया जाता है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
