बिलासपुर, अगस्त, 30/2024
तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस…
काम में ढिलाई बरतने पर तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस…
राजस्व मामलों की गहन समीक्षा… पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें गिरदावरी…
न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में शिथिलता बरतने पर तीन नायब तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय शामिल है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य 30 सितम्बर तक करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार के प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। विशेषकर 6 माह एवं 1 वर्ष से अधिक के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाए। स्वामित्व योजना अंतर्गत मिले नक्शों का सत्यापन कर एक सप्ताह में प्रेषित करने कहा गया। उन्होंने कहा कि इस खरीफ वर्ष में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू किया गया है जिसमें बोदरी तहसील के अंतर्गत सभी हल्कों में यह काम किया जाए। इसके अलावा सभी तहसील के दो-दो गांवों में डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन के निराकृत प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण का कार्य जल्द करने कहा गया। राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वसूली में भी तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा ई-कोर्ट प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, नजूल भूमि आबंटन, भू-नक्शा अपडेशन आदि की समीक्षा कर विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
