बिलासपुर, सितंबर, 03/2024
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें… रद्द हुई 11 ट्रेनें… जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेगी कैंसल…
छत्तीसगढ़ के यात्रियों की फिर एक बार परेशानियां बढ़ने वाली है क्या आप भी ट्रेन से सफर करने वाले है या पहले से रिजर्वेशन करा रखा है तो पहले पता कर लीजिए कही आपकी भी ट्रेन कैंसिल तो नही हो गई है। हां क्योंकि 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक रेलवे ने फिर से 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 2 ट्रेनों के मार्ग में परवर्तन किया गया है। इसके अलावा रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस 2 घंटे देर से रवाना की जायेगी।
दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से 11 गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां…
1) दिनांक 27 सितंबर एवं 01 व 04 अक्टूबर 2024 को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 29 सितंबर एवं 03 व 06 अक्टूबर 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर वेनगंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 25 व 28 सितंबर एवं 02 व 05 अक्टूबर 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 23, 26 व 30 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2024 को कोचुवेली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 23 व 30 सितंबर 2024 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07051 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 01 एवं 08 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07052 रक्सौल- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 23, 25 व 30 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2024 को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना – सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 हैदराबाद – पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11) दिनांक 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर 2024 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 सिकंदराबाद – पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां…
01) दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेद्दपल्ली – निजामाबाद के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी |
02) दिनांक 24 सितंबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल – सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेद्दपल्ली – निजामाबाद के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी |
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां…
01) दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी |
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
