बिलासपुर, सितंबर, 13/2024
चेकिंग के दौरान पकड़ाया तस्कर… 20 लाख कीमती 101 किलो गांजा जप्त… उड़ीसा से राजस्थान कर रहा था सप्लाई…
बिलासपुर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर का पर्दाफ़ाश करते हुए 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है, रतनपुर थाना क्षेत्र में सरप्राइज़ चेंकिग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार को रोका गया उसे चेक करने पर 101.7 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत 20 लाख से ज्यादा आंकी गई जा रही है। जिसे उडीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। कार चालक
राजेश शर्मा पिता सोमदास शर्मा उम्र 38 साल जो की धीरजपुरा खेतडी थाना मोहाणा जिला निमका राजस्थान का रहने वाला है उसे पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दे की हाल ही में प्रदेश के होम मिनिस्टर के द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आधिकारियों के निर्देश पर सरप्राइज़ चेकिग की जा रही थी रतनपुर पुलिस ने गौरेला पेंड्रा मार्ग फारेस्ट बेरियर के पास बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिग कर रही थी। जिसमे बिलासपुर की तरफ से HR पासिंग कार HR 51 AM 8554 आ रही थी। पुलिस को देखकर चालक ने कार स्पीड बढ़ा दी और गौरेला पेंड्रा मार्ग की ओर भागने लगा रतनपुर पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की चालक कार से उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया और कार की तलाशी ली जिसमे 21 पैकेट में 101 कि.ग्रा. गांजा मिला , जिसे उडीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।प्रकरण का END to END इन्वेस्टीगेशन कर इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी। इस पूरी करवाई में निरीक्षक रजनीश सिंह, उपनिरीक्षक मेलाराम कठोतिया , आरक्षक दुर्गेश प्रजापति, आरक्षक महेद्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
