बिलासपुर, सितंबर, 20/2024
पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर होगी भर्ती…
मुख्यमंत्री के निर्देश और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव की पहल पर विभाग ने वित्त विभाग में इसका प्रस्ताव भेजा था। राज्य शासन के इस फैसले से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी।
वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक और सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें उप अभियंता (सिविल) के 118 पद, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस पद, अनुरेखक के 37 पद, केमिस्ट के 12 पद तथा सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पद शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य शासन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने पर कहा कि नई भर्तियां न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि इससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा। प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। जल जीवन मिशन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को निरंतर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुगमता होगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
