बिलासपुर, सितंबर, 30/2024
देर रात बार में हिंसक झड़प… दो गुटों में जमकर मारपीट नुकीले हथियार से हमला… 2 को गंभीर चोटें…
जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है रोजाना मारपीट और चाकूबाजी जैसे गंभीर घटनाएं घट रही है। कानून व्यवस्था मानो चरमरा सी गई है। दिनो दिन ऐसी घटनाओं से शहर में लोग खौफ में रहने लगे है, अभी हाल ही में पुराना बस स्टैंड में कांच की बोतल से युवक की हत्या कर दी गई थी उसके बाद उसी युवक ने सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू से वार कर 2 लोगो को घायल कर दिया था। लगातार पुलिस को छकाने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो पाई थी।
रविवार की देर रात फिर मारपीट की एक वारदात हुई घटना मगरपारा स्थित होटल सिल्वर ओक के पब में हुई यहां पर दो गुटों के बीच झड़प हो गई जिसमे एक गुट के लड़को ने धारदार हथियार से वार कर दो युवकों को घायल कर दिया। डांस के दौरान लड़कियों को टच करने की बात पर बहस शुरू हुई और हिंसक झड़प में बदल गया। सभी युवक नशे की हालत में थे। इस घटना से होटल में तनाव बढ़ गया था। मारपीट के वक्त बाउंसरों ने सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ एक भागते नजर आए सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में 2 लडको को पकड़ा है उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस घटना में घायल हुए अमितेश और राहुल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और मारपीट में शामिल एंथोनी और कामेश नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है होटल से एक युवक भागते नजर आ रहा है हालांकि पुलिस अब तक उसे पकड़ नही पाई है। पुलिस का कहना है की इस मामले मे बार मैनेजर, बाउंसरों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी क्योंकि उनके द्वारा घटना को लेकर थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी।

बता दे की बार में मारपीट की ये पहली घटना नही है पूर्व में भी कई वारदात हो चुकी है शहर के बार पब देर रात तक चलते है जबकि 11 बजे तक बंद करने का समय होता है बावजूद नियमो को दरकिनार कर देर रात तक बारे संचालित होती है। आवश्यकता इस बात की है कि पुलिस और प्रशासन अपराध दर्ज कर खानापूर्ति करने के बजाय कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने देर रात तक खुलने वाले बार और होटलों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।


Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
