बिलासपुर, अक्तूबर, 23/2024
सिम्स में ट्रायज यूनिट से मरीजों को मिल रही सुविधा…
सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर में जुलाई 2024 को कलेक्टर अवनीश शरण ने ट्रायज यूनिट का शुभारंभ किया गया था। जिसमें आज दिनांक तक अति गंभीर मरीजों की संख्या लगभग 6764 एवं ओ.पी.डी. मरीजों की संख्या 18200 का प्राथमिक उपचार जैसे प्रारंभिक स्थिति एवं क्रिटीकल केयर के संबंध में सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
सिम्स में ट्रायज यूनिट खुलने से मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि रोग, नाक कान गला रोग, दन्त रोग, नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक उपलब्ध रहते है। उपचार उपरांत मरीजों को उनके मूल विभाग में उचित ईलाज के लिए शिफ्ट किया जाता है। नर्सिंग केयर, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी के कार्यों से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. एस.के. पेन्द्रो (ट्रायज प्रभारी) एवं सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों की निगरानी और सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे मरीज एवं मरीजों के परीजनों को मिलने वाली सूविधाओं से सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। भविष्य में एक्सरे, खून जॉच की भी सूविधा प्रदान की जानी है, जिससे मरीजो के ईलाज में बेहतर गुणवत्तायूक्त सूविधा प्रदान की जा सके।

Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
