बिलासपुर, दिसंबर, 08/2024
बिलासपुर के बार में मिली हरियाणा की शराब… आबकारी विभाग और उड़नदस्ता टीम ने दी दबिश… शहर में धड़ल्ले से बिक रही एमपी और हरियाणा की शराब…
बिलासपुर में लंबे समय से अन्य प्रदेशों की शराब चोरी छिपे बेची जा रही है। शहर में कुछ कोचिए मध्य प्रदेश और हरियाणा की शराब ला कर खपाते है इनकी कीमत छत्तीसगढ़ की रेट से कम होती है लिए कोचियों बड़े मुनाफे के लिए बड़ी मात्रा में शराब ला कर यहां बेचने का काम कर रहे है। अभी तक तो ये बाहर ही मिलती थी लेकिन अब एमपी और हरियाणा की शराब बारों में भी बिकने लगी है। समय समय पर इसकी जांच आबकारी विभाग द्वारा किया जाता है लेकिन अभी तक इसका मास्टरमाइंड पकड़ में नहीं आ पाया है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें बिलासपुर के हैवेंस पार्क होटल में हरियाणा की शराब मिली है। जिसे टीम ने जप्त कर कार्रवाई की है। आपको बता दे कि आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा छ.ग. राज्य में अन्य प्रांत की शराब खपाये जाने के विरूद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश है।
शुक्रवार को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं जिला बिलासपुर के आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त गस्त किया गया इस दौरान जिले के विभिन्न होटल बारों की जांच की गई जांच में होटल हैवंस पार्क में फार सेल इन हरियाणा लिखी हुई 09 बाटल मिली जिसमें विभिन्न मात्राओं में भरी विदेशी मदिरा की शीशीयां मिली। अन्य प्रांत की कुल 4.155 लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी अजय कुर्रे के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 36 का प्रकरण दर्ज किया गया। बार जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के लिए विधिवत् लायसेंसी धाराओं का प्रकरण दर्ज किया गया।

समस्त प्रकरण मौके पर उपस्थित क्षेत्र प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी बिलासपुर छबि पटेल के द्वारा दर्ज किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही सहायक जिला आबकारी नीलम किरण सिंह एवं छबि पटेल के सह नेतृत्व में अन्य आबकारी स्टॉफ़ के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विदित हो कि पूर्व में भी जिला आबकारी की टीम द्वारा दिनांक 02.12.2024 को होटल पेट्रिशियन में भी अन्य प्रांत की शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। आगे भी जिला आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर लगातार जांच कर होटल/बार में अनियमितता पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
