बिलासपुर ,दिसंबर, 17/2024
अवैध रेत का परिवहन करते 14 हाइवा जब्त… तहसीलदार पचपेड़ी की कार्रवाई… एक ही दिन में 28 हाइवा पकड़े गए…
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। तहसीलदार पचपेड़ी प्रकाश साहू के नेतृत्व में 14 हाइवा वाहन पकड़े गए। खनिज विभाग द्वारा अलग से आज 14 हाइवा वाहनों को जब्त किया। इस प्रकार एक ही दिन में 24 हाइवा वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में तहसीलदार द्वारा दो कोटवारों की टीम के साथ खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 14 हाइवा वाहनों को बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत परिवहन करते पाए जाने के कारण जब्त किया गया। वाहनों को थाना प्रभारी पचपेड़ी की सुपुर्दगी में दिया गया है । कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन कर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
