कोरबा, जनवरी, 09/2025
रामलला भगवान स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचेंगे शबरी धाम के मीठे बेर… भाजपा नेता जिला महामंत्री अनूप यादव श्रद्धालु साथ चढ़ाएंगे मीठे बेर..
सत्यम यादव (संवाददाता)
अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर अनूठे तरीके से शबरी धाम के मीठे बेर रामलला भगवान को अर्पित करेंगे । शबरी माता के धाम शिवरीनारायण से रामलला को शबरी के प्रसिद्ध मीठे बेर चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की टोली रवाना हो गई है। इस पवित्र यात्रा का आयोजन नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा जिला महामंत्री अनूप यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है।
दल 9 जनवरी की शाम शिवरीनारायण से रवाना होकर दीपका गेवरा पहुंचेगा वहां बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर और बुधवरी बाजार स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ यह टोली 11 जनवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगी वहां रामलला भगवान को शबरी के मीठे बेर और पत्तलों में भोग लगा अर्पित करेगी।

इस आयोजन में अनूप यादव के साथ संतोष गुप्ता, ..गोलू कुमार दुर्गेश यादव मनीष चंद्र देव श्रीवास विनय यादव जय यादवअंश गुप्ता दीपक साहू शुभम राठौर…… समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि शबरी माता की भक्ति और उनकी सरलता को रामलला के चरणों में अर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बताना होगा कि एक वर्ष पूर्व भी भगवान के स्थापना के समय भी शबरी के मीठे बैर भगवान को चढ़ाया जा चुका है जिसका कई जगह भव्य स्वागत श्रद्धालु भवति जनों के द्वारा किया गया था। यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भगवान राम और शबरी माता के अटूट संबंध को पुनः स्थापित करने का प्रयास है।श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या पहुंचने से पहले मार्ग में कई स्थानों पर पूजा-अर्चना करेगी और धार्मिक संदेश का प्रसार करेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
